फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सशक्त होंगी महिलाएं तभी देश सशक्त होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के संस्कृत पाठशाला स्थित राजस्थान भवन में रविवार को राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के तत्वाधान में 36 वां वार्षिकोत्सव एवं नारी प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में उत्कृष्ठ कार्य कर रही महिलाओं सहित सस्था की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान बालीवुड सिंगर विधान पांडेय के गीतों पर सभी झूमें। वहीं दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता कार्यक्रम ने सभी लोगों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। जिसके बाद संस्था के सदस्यों द्वारा अतिथियों का बैच लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कविता चौबे ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद स्वागत गीत प्रतिभा चौबे ने प्रस्तुत किया। संस्था की रिपोर्ट नरगिस सुमैया द्वारा प्रस्तुत किया गया। समारोह में संस्था की छात्राओं द्वारा कत्थक, नृत्य, समूह, नृत्य, गीत, ग़जल, हरियाणवी लोक गीत आदि प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता रही इस दौरान। इस दौरान बालीवुड सिंगर विधान पांडेय ने अपने गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए आशा खत्री, डॉ नम्रता श्रीवास्तव, डॉ एकिका सिंह,समाजसेवी नीलम सर्राफ को मऊ गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं संस्था की शिक्षक अर्चना दूबे, आकांक्षा सिंह, लुबना खान, सरिता, उज्मा एरम को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक डा.एनएन खत्री ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत है जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी हमारा समाज और राष्ट्र सशक्त होगा उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह ललित कला महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहा है वह काबिले तारीफ है।
विज्ञापन

समाज के हर वर्ग के लोगों को संस्था का सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएए फाउंडेशन के अध्यक्ष जमाल अर्पणने भी संस्था को शुभकामना देते हुए उनके कार्यों की सराहना। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से संस्था 35 सालों से काम कर रही है। उससे लोगों को सिख लेनी चाहिए।कार्यक्रम का संचालन संस्था की अध्यक्ष अर्चना दूबे ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रबंधक मुमताज खान ने सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस मौके पर मुख्य रूप से मधुलिका बरनवाल, पुष्पा जयसवाल,सावित्री प्रदीप संगीता गुप्ता, प्रमिला मौर्या, मनाली ,आकांक्षा, गुंजा मद्धेशिया ,नरगिस सुमैया, वंदना अरिशा हसन ,हिना खातून, गजाला परवीन ,उजमा परवीन, गोल्डी वर्मा , गुड़िया मद्धेशिया, पूजा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें