मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा गोपालपुर में कोटेदार द्वारा अनाज वितरण में लापरवाही बरतने पर नाराज लाभार्थियों ने ग्राम प्रधान से शिकायत की। ग्राम प्रधान की शिकायत पर एसडीएम ने मामले की जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। वहीं, तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार की मनमाने रवैया को लेकर शुक्रवार को घोसी एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर को ज्ञापन सौंपा।
नेवादा गोपालपुर गांव की ग्रामीण उर्मिला देवी, गुजेसरी देवी, संजोगिता देवी, अंकिता देवी, संदीप, मीरा देवी, आनंद, आसमां, शीला देवी आदि ने बताया कि गांव के कोटेदार जूम्मादीन अहमद द्वारा कोई न कोई बहाना कर लेट वितरण करता है। लाभार्थियों ने कोटेदार पर यूनिट की चोरी करना तथा तौल में कम तौलना का आरोप लगाया। वहीं कोटेदार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान सरिता तिवारी ने एसडीएम को अवगत कराया। वहीं एसडीएम मधुबन निरंकार सिंह ने कहा कि वो शिकायत को संज्ञान में लेकर जांच कराएंगे।
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार राशन को कम मात्रा में वितरित करता है। जब इसका विरोध कोई लाभार्थी करता है तो उससे वो गालीगलौज करने और मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। साथ ही संबंधित लाभार्थी को अनाज भी नहीं देता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा मनमाने रूप से अनाज वितरण करने से लाभार्थियों को समय से अनाज नहीं मिल पाता है। इस दौरान उसके द्वारा कभी मशीन खराब होने तो कभी अनाज समाप्त होने का बहाना बनाया जाता है। एसडीएम ने ग्रामीणों को जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र राजभर, रजई, सुखदेव, श्रीराम, रामबचन, सुदर्शन, प्यारीदेवी, दसरथ, रामकुंवर, अशोक, राजेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
कम खाद्यान वितरण पर मिलेगा नोटिस
मधुबन। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कोटेदारो की बैठक की गई। बैठक में कोटेदारों को समय से खाद्यान वितरण करने करने का निर्देश दिया गया। साथ ही चेताया गया कि शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्ति निरिक्षक जय नारायण यादव ने बताया कि जिन कोटेदारों द्वारा अंत्योदय तथा पात्र गृहस्थी की आधार फीडिंग के लिए कार्यालय में आधार, बैंक पासबुक की छाया प्रति व एक फोटो जमा कराएं। समय सीमा में संबंधित दस्तावेजों के ना जमा कराए जाने पर संबंधित कोटेदारों की जमानत राशि जब्त कर ली जायेगी। साथ ही दिसंबर में ई पास मशीन द्वारा वितरण रिकॉर्ड मुहैया कराने के साथ चेताया कि जिनका वितरण 40 प्रतिशत से से कम होगा। उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। बैठक में अमरनाथ पांडेय, विजयशंकर मौर्य, रामविलास सिंह, रीता देवी, जयनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।