विभिन्न मांगो लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आठ सूत्रीय मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की गई। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रकाश बिंदु को सौंपा।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष कंचन राय की अगुवाई में शुक्रवार को सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलेक्ट्रट पहुंची। जहां धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार अपने किए वायदा को पूरा नहीं कर रही है। जबकि संघ और सरकार के बीच हुए बैठक के दौरान सरकार द्वारा सभी मांगों को पूरी करने की बात कही गई थी। कहा कि सरकार द्वारा 20 जनवरी 2019 तक हमारी पूरी मांगे स्वीकार नहीं की जाती है तो सभी कार्यकर्ता 21 जनवरी से कमलबंद हड़ताल करते हुए जिला मुख्यालय पर अनिश्वितकालीन प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संजय सिंह, रामचरित यादव, सिंधु यादव, उषा राय, शशि यादव, निधि राय, तिलेश्वरी, हेमा देवी, संगीता सिंह, सुनीता मिश्रा, पुष्पा, कमलावती, पान मती सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।