फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से दो सप्ताह से अंधेरे में हैं 400 उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोपागंज। नगर के भुजौटी स्थित दलित बस्ती में पिछले दो सप्ताह से एलटी लाइन टूटे होने से बिजली सप्लाई बाधित है। कई दिनों से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों ने तार जोड़ने की मांग को लेकर विभागीय अधिकारियों से अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा बस्ती में तार अब तक नहीं जोड़ा जा सका है। नाराज ग्रामीणों ने इस संबंध में शनिवार को बैठक कर उपभोक्ताओं ने रविवार तक तार न जोड़ने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डांडी विद्युत उपकेंद्र से भुजौटी के दलित बस्ती में बिजली आपूर्ति की जाती है। जहां 10 नवंबर की शाम बस्ती के एक व्यक्ति द्वारा सप्लाई के लिए लगे एलटी तार को तोड़ दिया गया। जिससे दलित बस्ती में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पिछले दो सप्ताह से आपूर्ति बहाल न होने से 200 लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं। कई बार टूटे तार को जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। बावजूद तार नहीं जोड़ा जा सका है। अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई न होने से मजबूरन ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में बैठक आयोजित की। बैठक में मौजूद बृजकिशोर, रामप्यारे, उमाशंकर, सुशीला, सुमन देवी, मंजू देवी, सीमा देवी आदि का कहना है की विद्युत सप्लाई बाधित होने से जहां कृषि प्रभावित हो रही है, वही पानी की विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है। अगर रविवार तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ जीतेंद्र कुमार ने कहा की दोषी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। वहीं तार जोड़े जाने के संबंध में कहा कि गांव में एक महिला के विरोध करने पर तार जोड़ने का कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें