फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज ब्लॉक के अलीनगर मोड़ पर रामचीज सिंह के बगीचे में रविवार को एससी एसटी एक्ट के विरोध में रामानन्द गुप्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 12 सितंबर को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर होने वाली स्वाभिमान बचाओ रैली की सफलता की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में जिले में बापू इंटर कालेज के दो चपरासियों सहित कई लोगों के विरुद्ध फर्जी आरोप लगाकर एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मुकदमों को तत्काल वापस लेने की मांग वक्ताओं की ओर से की गई।
विज्ञापन

बैठक में देवेन्द्र सिंह, बृजभूषण तिवारी, दुलारे शर्मा, उदय प्रताप सिंह, मुरली तिवारी, लल्लन सिंह, अतहर खां, मेराज खां, शेषनाथ सिंह, अशोक राजभर, हीरा मौर्य, अशोक यादव, यशवंत सिंह, राजकुमार राजभर, गुलाब राजभर, राम दरश प्रजापति, अशोक त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मिश्र, शेषनाथ, तौकीर खाँ, अक्षय शर्मा, आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन करते हुए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें