फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका ने नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और अभियान को सफल बनाने लिए शनिवार को ठोस कदम उठाया। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र में खुले में शौच करने वालों पर पचास रुपया अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित चेयरमैन तैयब पालकी और ईओ आशीष ओझा ने शनिवार की शाम नगर पालिका परिसर में संयुक्त रुप से प्रेसवार्ता करके बताया।
नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि इस प्रयास को सफल बनाने के लिए नगर पालिका अलग से टीम गठित करेगी। इस टीम का काम वार्डो में जाकर लोगों को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों और अस्वच्छ माहौल के बारे में जागरुक करें। साथ ही खुले में शौच के लिए जाने के बजाए सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित। नपाध्यक्ष ने बताया कि स्वचछता अभियान में केवल 22 वार्ड को ओडीएफ किया जा सका है। लेकिन अन्य वार्डो में भी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए स्वच्छता टीम का गठन करेगी। इसी क्रम में खुले में शौच करने वालों पर 50 रुपए का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। नपाध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड की बैठक में भी इस प्रस्ताव को रखा गया और पारित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें