फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में ठंड से 15 की मौत, आजमगढ़ रहा सबसे सर्द

Sun, 07 Jan 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सर्दी से बचने के ‌‌ल‌िए जलाया गया अलाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल के 10 जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शनिवार को लगभग सभी जिलों में 10 बजे तक खिली धूप निकलने से दिन में थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते गलन से लोग बेहाल हो उठे। ठंड से कुल 15 लोगों को जान गंवानी पड़ी। वाराणसी का अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आजमगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन


धूप निकलने से शनिवार को वाराणसी, बलिया, सोनभद्र, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, चंदौली और भदोही जनपद के लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम को गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

बलिया, गाजीपुर, मऊ में तीन-तीन, जौनपुर और भदोही में दो-दो तथा चंदौली और वाराणसी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। न्यूनतम चार और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस के साथ आजमगढ़ का सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन


सुबह कोहरे के चलते कई स्थानों पर सड़क हादसे भी हुए। उधर, मुगलसराय आने वाली 19 ट्रेनें रद्द रहीं। 30 से अधिक ट्रेनें 24 घंटे तक विलंबित चल रही थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें