घोसी। घोसी तहसील एंटी भू माफिया टीम ने तहसील क्षेत्र के दस विभिन्न स्थानों पर किए गए अतिक्रमणों को हटवाया। इस के चलते अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने दो दिसंबर के बाद तहसील क्षेत्र के कई गांवों में सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटवा कर मुक्त कराया है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रेषित कर दी गई है।
घोसी तहसील में गठित एंटी भू माफिया टीम ने कल्याणपुर में बंजर भूमि पर गांव के ही बृजमोहन ने कब्जा कर लिया था। उस भमि को टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया है। इसी तरह से वसियाराम में चकमार्ग पर मेवा ने अतिक्रमण कर लिया था। उसको भी टीम ने हटवा कर अतिक्रमण मुक्त कराया। टीम ने पाउस गांव में नाली में हुए अतिक्रमण को मुक्त कराया। अहमदपुर असना गांव में देव स्थान के साथ चक मार्ग पर हुये अतिक्रमण को टीम ने हटवा कर अतिक्रमण मुक्त कराया। फरसरा बुजुर्ग में नाली पर हुये अतिक्रमण को टीम ने हटवाया। एंटी भूमाफिया टीम ने अमिला में दो चकमार्गों के अतिक्रमण को हटवाया। उपजिलाधिकारी टी पी वर्मा द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि वे स्वेच्छा से जमीन खाली कर दें। अन्यथा बेदखली के साथ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।