मऊ। मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिया कि कार्यो में तेजी लायें। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग की प्रगति ठीक रखे एवं कार्यों की गुणवत्ता भी अच्छी रखें। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि अपने हस्ताक्षर से आकडे़ प्रस्तुत करें। समीक्षा बैठक में भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों को समयवद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करायें। मुख्य चिकित्साधिकारी अपनी योजनओं को कड़ाई से लागू करायें ।सभी चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें। मुख्य चिकित्साधिकारी सभी दवायें स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्धता सुनिश्चित करायें। प्रदेश सरकार द्वारा दर्पण डैसबोर्ड जारी किया गया है जिसमें सभी जनपद स्तर की योजनाओं का विवरण पूर्ण करना है इस लिए सभी अधिकारी अपनी-अपनी योजनाओं की प्रगति को अपलोड करें। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया कि आईजीआरएस में जो भी मामले लम्बित हैं उसे समय सीमा के अन्दर पूर्ण कर लें ।इसमें शासन स्तर से मानीटरिंग की जा रही है इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी। जननी सुरक्षा के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करायें। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत, पोषण मिशन, कृषि, गन्ना, विद्यालय भवन निर्माण, त्वरित सिचांई लाभ कार्यक्रम, विधवा विकलांग, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन विभाग, वन विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, ग्रामीण अभियन्तरण सेवा, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, डूडा विभाग सहित समस्त सभी विभागों की समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, सन्युक्त मजिस्टेऊ कुमार हर्ष, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, डी0सी0मनरेगा तेजभान सिंह, परियोजना निदेशक बीबी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।