फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई लक्ष्मी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दीपावली के एक दिन पूर्व बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बने पूजा पंडालों में स्थापित लक्ष्मी गणेश प्रतिमाओं के पट खुल गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडालों में लक्ष्मी गणेश प्रतिमाओं के पट खुलते ही जगह-जगह मां के जयकारे गूंज उठे। पंडालों में श्रद्घालुओं का आना जाना शुरू हो गया। श्रद्घालुओं ने मां लक्ष्मी और गणेश की आराधना कर आशीर्वाद लिया। भक्त मां लक्ष्मी गणेश सहित देवी प्रतिमाओं का दर्शन कर भाव विभोर हो उठे। लक्ष्मी पूजन समितियों के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पूजा स्थल पर जमे रहे औेर प्रतिमा स्थापित कराने से लेकर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। आरती के समय पंडालों में काफी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 566 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। दीपावली पर लक्ष्मी पूजा को धूमधाम से मनाने के लिए पूजा समितियों ने अपनी काफी पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी।
नगर के ब्रह्मस्थान, भीटी, ख्वाजाजहांपुर, खालसा कानूनचक, सहादतपुरा, मुंशीपुरा, राजाराम का पुरा, राजपुताना उत्तर टोला, राजगद्दी मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर बने पंडालों में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा हुई। पट खुलते ही मां के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। पट खुलने के बाद पंडालों में काफी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्घालु मां लक्ष्मी का दर्शन करने के लिए लालायित रहे। पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी गणेश की एक झलक पाने के लिए श्रद्घालु बेताब रहे। लोग मिठाई, फल फूल सहित नैवेद्य चढ़ा कर पूजन अर्चन कर रहे थे। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने की कवायद जोरों पर रही। पुरोहितों ने सभी पंडालों में प्रतिमाओं की स्थापना कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराकर आरती कराई। शंखनाद से पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। मां लक्ष्मी के जयकारेसे पूरा आकाश गुंजायमान हो गया। नगर क्षेत्र में चहल पहल देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें