फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंवरेपुर हत्याकांड: खुलासे के साथ गिरफ्तारी न होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। थाना सरायलखंसी क्षेत्र के भवरेपुर गांव में गत दिनों हुई युवक आशीष कुमार की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस द्वारा स्पष्ट खुलासा न होने एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रही है। इससे वास्तविक रूप से घटना का खुलासा नहीं हो रहा है और न ही अन्य आरोपी ही गिरफ्तार किए जा रहे हैं। इस मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है जब कि एक नामजद के साथ ही अन्य अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई बाकी है।
विज्ञापन

बता दें कि रानीपुर थाना क्षेत्र के भंवरेपुर गांव निवासी आशीष की हत्या बीते माह जुलाई में हुई थी। घटना के एक दिन पहले उसके साथ कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा उससे मिलने उसके घर आई थी। इस मामले को लेकर लड़की पक्ष के लोग उस लेने आए थे। आशीष घर से उसी रात को लापता हुआ और दूसरे दिन उसकी लाश गांव के बाहर लबे सड़क पर कदम के पेड़ से लटकी मिली थी। परिवार के लोगों ने आशीष की हत्या होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आशीष के हत्या होने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में लड़की के पिता रामविलास यादव ने लड़की के पिता सहित चार लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने पहले ही लड़की के चिकित्सक पिता का चालान कर जेल भेज दिया था। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी ने गत दिनों कुशमौर तिराहा से अभियुक्तगण श्रीकिशुन चौहान पुत्र रामरतन चौहान, दीपक चौहान पुत्र रामप्रसाद चौहान को कुशमौर के पास से गिरफ्तार किया। इस घटना में पुलिस की उदासीनता और घटना का खुलासा न करने एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर शनिवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी से मिलकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की और घटना के खुलासे की आवाज उठाई। इस अवसर पर रामविलास यादव, ओमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें