फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफियाओं की तैयार हो रही कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माफिया धमेंद्र मौर्या की संपत्ति कुर्क करने के बाद पुलिस इस धंधे को नेस्तनाबूद करने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए बड़े अवैध शराब कारोबारियों को चिह्नित किया जा रहा है। यही नहीं जिले में कहां-कहां अवैध शराब कारोबारियों का जाल बिछा है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में अवैध शराब कारोबार की जड़ें काफी मजबूत हैं। मधुबन थाना क्षेत्र के देवारा से लेकर घोसी के कछारा के साथ ही जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री होती है। पिछले कुछ सालों से पंजाब, हरियाणा प्रांत की घटिया अपमिश्रित शराब का कारोबार भी फल फूल रहा है। पुलिस ने इस वर्ष लगभग तीन ट्रक अंग्रेजी शराब पकड़कर इसका न सिर्फ खुलासा किया बल्कि कई आरोपियों को जेल भी भेजा।
इसी में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इंदलपुर भलयां निवासी धर्मेंद्र मौर्या का भी नाम था। इसके पास अकूत संपत्ति शराब से कमाए जाने के चलते जिला प्रशासन ने इसकी संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई। इन दिनों धर्मेंद्र मौर्या गैंगेस्टर सहित कई मामलों में जेल में निरुद्ध है। प्रशासन ने इसकी एक करोड़ 72 लाख की संपत्ति को शुक्रवार को इसके गांव जाकर सीज किया। सभी संपत्ति इसने अपनी पत्नी के नाम बनाई थी। इस कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में प्रशासन के इस कार्रवाई से हड़कंप है। पुलिस हर थाना क्षेत्रों से अवैध शराब कारोबारियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। इसमें मधुबन, घोसी के साथ ही सरायलखंसी, मुहम्मदाबाद गोहना के कई बड़े नाम हैं। इनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव का कहना है कि पुलिस लगातार बड़े शराब कारोबारियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है ताकि इस धंधे की जड़ को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें