फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों का समय से अपनी ड्युटी पर पहुंचने के प्रति घोर लापरवाह हैं। इस बात की पुष्टि सीएमओ द्वारा सरकारी अस्पतालों के किए जा रहे औचक निरीक्षणों से हो रही है।दो दिनों से लगातार सीएमओ अलग अलग अस्पतालों के औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान डाक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की अनुपस्थिति लगातार सामने आ रही है। शनिवार को सीएमओ डा.सतीश चंद सिंह ने तीन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में दो डाक्टरों सहित नौ चिकित्सा कर्मी गैरहाजिर रहे। सीएमओ ने इनके एक दिन का काटने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एससी सिंह शनिवार को सुुबह 9.30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काझा पहुंचे। उस समय तक इस अस्पताल पर तैनात डा.अशोक सिंह और डा. वाई जी अपनी ड्युटी पर नहीं पहुंचे थे। इनके अतिरिक्त फार्मासिस्ट विवेकानंद दुबे, एएनएम शांति सुमन सुषमा , लैब असिस्टेंट अनीता यादव और सफाई कर्मी सहित कोई भी चिकित्सा कर्मी अस्पताल नहीं पहुंचा था। परिसर के बाहर काफी गंदगी फैली हुई थी।इसके बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पहुंचे। यहां पर डाक्टर तो ड्युटी पर पहुंच गए थे। लेकिन एचईओ राम बचन यादव तथा बीएचड़ब्ल्यू ड्युटी पर नहीं पहुंचे थे।यहां कार्यरत लिपिक खलील अहमद उपिस्थति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर अस्पताल से चले गए थे। यहां पर साफ सफाई की काफी कमी थी। उधर से लौटते समय सीएमओ 10.50 बजे खुरहट स्थित अस्पताल पहुचे। यहां पर डा. कमलेश शुक्ल , डा. अजरुद्दीन और फार्मासिस्ट तो मौजूद रहे। लेकिन यहां का जर्जर अस्पताल भवन देख सीएमओ चकित रह गए। यहां पर मरीजों की संख्या काफी कम रही।यहां साफ सफाई का अभाव था। सीएमओ ने डाक्टरों और कर्मचारियों के इस गैर जिम्मेदाराना आचरण पर गंभीर नाराजगी जताया। सीएमओ ने सभी गैरहाजिर चिकित्सकों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें