फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रैली निकालकर किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के चौथी कक्षा तथा पांचवीं के छात्रों ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरणा लेकर प्लास्टिक उन्मूलन एवं कागज के बने थैले का वितरण सदर चौक से लेकर पोस्ट ऑफिस तक किया। रैली निकालकर बच्चों ने जन सामान्य एवं दुकानदारों को स्वनिर्मित कागज के थैलों को प्रतीक स्वरूप देकर उनको प्लास्टिक से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बच्चों ने हाथो में लिए तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से भी जन सामान्य को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। बच्चों ने क्लीन मऊ ग्रीम मऊ, प्लास्टिक को हटाना है, धरा को बचाना है। हम सबका एक ही नारा, प्लास्टिक हटाना लक्ष्य हमारा, कपड़े और जूट बैग को अपनाना है, प्लास्टिक बैग को हटाना है प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ, हर परिवार को लेना होगा संकल्प, पालिथिन को छोड़ना ही है विकल्प इत्यादि नारों को लगाकर भी लोगों को जागरूक किया। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएल जैसी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विजय शंकर यादव ने कहा कि नन्हें-मुन्हें बच्चों का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है।इस अवसर पर विरेंद्र, नागेंद्र, अर्चना, सुधा, सुशमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें