फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श अंबेडकर विद्यालय में बीएसए ने दिया जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा दुबारी में बने आदर्श अंबेडकर विद्यालय में अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने जांच का निर्देश दिया है। इससे विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

दुबारी निवासी राजेंद्र पाल, राकेश सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र में आरोप लगाया था कि विद्यालय कक्षा पांच से आठवीं तक मान्यता प्राप्त है लेकिन विद्यालय प्रबंधन इंटरमीडिएट तक पठन पाठन कराकर अभिभावकों से मोटा शुल्क वसूल कर रहा। साथ ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करते विद्यालय भवन का निर्माण कराया गया है। तत्कालीन विधायक उमेश चंद्र पांडेय के निधि से इसी भूमि को दिखा कर छह लाख रूपये तथा रामाश्रय विश्वकर्मा के निधि से दो लाख रूपये लेते हुए धोखाधडी किया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी को निर्देशित किया था। बीएसए ने उपजिलाधिकारी मधुबन से आख्या मांगा है। विद्यालय प्रबंधक हंसराज शर्मा का कहना था कि लगाए गए आरोप निराधार है। राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण हमें परेशान करने के लिए आरोप लगाए गए हैं। इस बाबत उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह का कहना कि अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें