देर आए दुरस्त आए यह कहावत परदहा ब्लाक पर सटीक बैठती है। दरअसल सोमवार को बीडीओ ने ब्लाक के गांवों में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर मिले फटकार के बाद आनन फानन में ब्लाक अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही गांवों में साफ सफाई व्यवस्था के लिए गांवों में नोडल अधिकारी की तैनाती का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की बात कही।
अमर उजाला द्वारा सोमवार को 124 सफाईकर्मी, 28 लाख खर्च, फिर भी गंदगी शीर्षक से समाचार प्रकाशित की गई। समाचार प्रकाशित होने के बाद डीपीआरओ कार्यालय से मिले फटकार और जारी पत्र के बाद सकते में आए बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने सोमवार को आनन फानन में सभी ब्लाक के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बीडीओ ने अधिकारियों की फटकार लगाते हुए गांवों में साफ-सफाई को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत में साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए प्रत्येक पंचायत पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जो कि गांवों का निरीक्षण कर गांव में सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट ब्लाक कार्यालय पर प्रस्तुत करेंगे।