मऊ। दिल्ली विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष शक्ति सिंह का रविवार की शाम को अपने गृह जनपद में पहुंचने पर कई बाजारों में युवाओं ने भव्य स्वागत किया। वह गोरखपुर से मऊ आ रहे थे।
बलिया मोड़ पर युुवाओं ने उनकी आगवानी किया और उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार गोंठा बाजार में उनका ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय उर्फ राजू राय के नेतृत्व में शक्ति सिंह का भव्य स्वागत किया गया। शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है। कहा कि जिले के छात्रों के सम्मान के लिये या उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिये मैं सदैव तत्पर रहूंगा। कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उनकी जीत से जनपद का नाम रोशन हुआ है। यह जीत सबके सहयोग से हुई है। उन्होंने हौसला अफजाई करने वाले युवाओं का आह्वान किया कि वे कोई समस्या हो तो मदद ले सकते हैं। वही ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय राजू राय द्वारा मिठाई बाँटी गयी स्वागत करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश राय, श्यामसुन्दर मौर्य, अरूण राय, अमित उपाध्याय, रिकल राय, मोनू राय, सुजिन्द्र राय और सौरभ राय समेत काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।