फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों, कालेजों में 26नवंबर से शुरू होगा मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश को खसरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार की तरफ से मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान 26 नवंबर से शुरू होगा। इस अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी, निजी स्कूलों, मदरसों में छात्र-छात्राओं को खसरा से बचाने के लिये टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान से 3.98 लाख बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान को तीन चरणों में चलाने की कार्ययोजना बनाई गई है। 26 नवंबर से पहले चरण शुभारंभ होगा। पहले दो सप्ताह में सरकारी, निजी विद्यालय, मदरसों में जागरूकता अभियान चलेगा। साथ ही विद्यालयों में छात्र छात्राओं का टीकाकरण भी किया जाएगा। दूसरे चरण में दो सप्ताह सामुदायिक इलाकों में लोगों को जागरूक करने के साथ ही बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। अंतिम सप्ताह में छूटे बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान में नौ माह के बच्चों से लेकर 15 वर्ष के किशोरों को टीका लगाया जाएगा। खसरा व रुबेला से बचाव के लिए पहली बार एक इंजेक्शन लगेगा। यह अभियान पांच सप्ताह तक चलेगा। विभाग के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से करीब 80 प्रतिशत बच्चों को स्कूलों, कालेजों, मदरसों में टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 20 प्रतिशत बच्चों को सामुदायिक इलाकों में टीके लगाए जाएंगे। इस बाबत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एम लाल का कहना है कि मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान 26 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। टीके लगाने के लिए चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें