चिरैयाकोट। नवरात्र, दुर्गापूजा को लेकर चिरैयाकोट थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सौरभ कुमार राय ने किया। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण दुुर्गा पूजा मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने का निर्देश दिया। बैठक में पूजा समिति और लोगों ने प्रशासन से बिजली, पेयजल और पंडालों के आस पास स्वच्छता की मांग की।
बैठक में एसओ ने आपसी सौहार्द से मनाने की अपील करते हुए लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देकर पुलिस को अवगत कराने की बात कही। कहा कि पुलिस के जवान हर वक्त शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे। बैठक में थानाध्यक्ष ने मौजूद नगर पंचायत, जलनिगम और बिजली विभाग के अधिकारियों से लोगों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। बैठक में अखिलेश पांडेय, याकीब खां, शशिकांत आतिशबाज, संतोष, रामजी पांडेय, प्रभुनाथ सिंह, सुबास जायसवाल, भीम मौर्य आदि उपस्थित रहे।