फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव जीतने के लर-ए भाजपा अपना सकती है हर हथकंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सपा का सदर विधानसभा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर पालिका के कम्युनिटी हॉल में हुआ। सम्मेलन में सदर विधान सभा के कुल 478 बूथ अध्यक्ष एवं सदस्य तथा सेक्टर प्रभारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने कहा कि 2019 के चुनाव जीतने के लिए भाजपा हर हथकंडा अपनाने की जुगत कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि चुनाव के प्रति अभी से सावधान हो जाएं और हर बूथ के पात्र युवाओं को मतदाता बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा, जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी का मान सम्मान होता है, नेता केवल निर्देश देता है और कार्यकर्ता संघर्ष कर गांव, गली देहात में मतदाताओं को सहेज कर रखता है। बूथ के साथी को नजर अंदाज करना पार्टी के लिए घातक साबित हो सकता है। पूर्व विधान सभा सदर के प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने कहा कि सपा गरीब मजदूर पिछड़ा दलित का एक मिशन बन चुकी है। ऐसे में जनता की आस अब सपा पर टीकी है। पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतने का काम की है और आगे भी करती रहेगी। बोले सपा अपने कार्यकाल में जो वादा की उसे पूरा करने का काम की। सपा के समय की योजनाओं को यह सरकार पूरी नहीं कर पा रही है। कार्यक्रम को पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, पूर्व विधायक सुवाष यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अरशद जमाल, शैलेंद्र यादव, शिवप्रताप यादव मुन्ना कुद्दूस अंसारी, रामधनी चौहान नन्हकू राजभर, गुड्डू चौधरी, हजारी सिंह, दूधनाथ यादव, रामहरि चौहान, शोभा श्रीवास्तव, अशोक यादव, संजय चौधरी, सुमित्रा यादव, इंद्र कैलाश यादव, राजेंद्र मिश्रा, हरिद्वार राय और राणा सिंह ने संबोधित किया। संचालन रामप्रताप यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें