फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का दूध शिशु के लिए सुरक्षा कवच: डॉ. श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद के तत्वावधान में नगर के नरई बांध स्थित होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद श्रीवास्तव के निजी आवास पर विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता श्रीवास्तव मौजूद रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता और परिषद के अध्यक्ष डॉ. अल्का राय द्वारा स्वामी विवेकानंद व भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि सामान्य प्रसव के बाद नवजात शिशु को एक घंटे के बाद मां स्तनपान करा सकती है। जबकि सिजेरियन डिलेवरी के 6 घंटे बाद नवजात को दूध पिलाना शुरू किया जा सकता है।मां का पहला गाढ़ा पीला दूध शिशु के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। परिषद की अध्यक्ष डा. अल्का राय ने कहा कि मां के दूध से शिशु को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में डा. अरविंद्र श्रीवास्तव, डा. एसएन राय, डा.नीतू शर्मा, मधु राय ने संबोधित किया। इस मौके पर रविश तिवारी, पुष्पा जायसवाल, पुष्पा बरनवाल, मधुलिका बरनवाल, विशाल पांडेय, मंदीप अस्थाना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें