मुहम्मदाबाद गोहना। क्षेत्र के प्राचीन शिवमंदिर पर रविवार को जायसवाल समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें समाज को संगठित करने के साथ क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर नि:शुल्क प्याऊ लगाए जाने का निर्णय लिया गया।
तहसील अध्यक्ष प्रेमचंद जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज के लोग संगठित होकर ही आगे बढ़ सकते हैं। किसी भी जाति, समाज और परिवार की तरक्की तभी संभव है जब उसमें एकता हो। तभी किसी लड़ाई को लड़ने के लिए हमें मजबूती मिलेगी। सामाजिक, राजनैतिक शैक्षिक और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। बैठक में गर्मी में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्येश्य से क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाने का निर्णय लिया गया। जिससे लोगों को भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। बैठक में गौरी शंकर जायसवाल, हरिश्चंद्र, बालादीन, प्रदीप कार्टून, मानिकचंद, संतोष, गोपाल, विजय जायसवाल, राजेश जायसवाल आदि रहे।