फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थी का आरोप,आवास के नाम पर प्रधान ने की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के एक ग्रामीण ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर ग्राम प्रधान पर बीस हजार रूपए की मांग का आरोप लगाया। साथ ही इसकी लिखित शिकायत ब्लाक से लेकर जिले तक के उच्च अधिकारियों के साथ ग्राम विकासमंत्री और मानवाधिकार को भेजकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

चौबपुर निवासी मुन्ना चौबे ने शिकायत में बताया कि उसे 2011 पात्र होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना में चिहिन्त किया गया था। जहां योजना के तहत उसके द्ववारा आवास भी बनाया जा चुका है। इसके बावजूद गांव के प्रधान संतोष चौबे ने उसे योजना के तहत दुबारा आवास दिलाने के नाम पर बीस हजार मांगा। विरोध करने पर उसके धमकाने के चलते उसके द्ववारा तीन हजार रूपए जबरदस्ती उससे ले लिया । वहीं एक ओर मामले में ग्राम प्रधान ने मेरा जॉब कार्ड बनवाकर मजदूरी के तीन किस्त उसके खाते में भेज दिया, ओर अब इस बदले में 17000 रुपये की मांग कर रहे है। लाभार्थी ने बताया ग्राम प्रधान के खिलाफ उसने ब्लाक के अधिकारियों के साथ जिले के अधिकारियों से से भी की है। जिसकी लिखित शिकायत हमने अधिकारियों से की थी। कुछ दिन पूर्व इन्ही तथ्यों की जांच करने ए डी ओ कोआपरेटिव गांव पहुचे थे जांच को लेकर पीड़ित ने नाराजगी जताई थी कि मेरा बयान दर्ज नही किया जा रहा इन्ही तथ्यों को लेकर पीड़ित ने जांच की गुहार लगाई। इस संबंध में ग्राम प्रधान संतोष चौबे ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप का निराधर बताया। दूसरी तरफ खंड विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने इस संबंध में शिकायतकर्ता के शिकायत की पुष्टी करते हुए जांच करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें