फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़री की टीम ने ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर(मऊ)। ब्लाक क्षेत्र के पड़री गांव में चल रहे दो दिवसीय सिंहेल वालीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने दम खम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पड़री की टीम और मुबारकपुर की टीम के बीच खेला गया।पड़री की टीम ने मुबारकपुर को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।प्रतियोगिता के मुख़्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विक्रांत सिह रिशु ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मैच पड़री की टीम और मुबारकपुर की टीम के बीच खेला गया।दोनों ही टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।तीन सेट में खेले गए काटे के टक्कर में पड़री की टीम ने मुबारकपुर की टीम को दो-एक से हराकर पड़री की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विक्रांत सिह ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से छिपी हुई प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें