फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ठेकेदार समेत 50 लोगों पर मुकदमा

Mon, 29 Jan 2018 11:37 PM IST
mau news
विज्ञापन
tree cutting
विज्ञापन
घोसी। दोहरीघाट के क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिलाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम को अमिला बसावन गांव के 21 नामजद लोगों समेत 50 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया । इन पर वन विभाग के सैकड़ों पेड़ों को काट ले जाने का आरोप है। इससे वन विभाग को दो लाख 33 हजार से ज्यादा राशि का नुकसान हुआ है। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर अमिला में वन विभाग द्वारा वर्ष 2013-2014 में 5 हेक्टेयर के नवीन परती पर 3300 से ज्यादा पेड़ पौधे लगाये गए थे। जमीन के कुछ हिस्से पर बिजली विभाग द्वारा सब स्टेशन का निर्माण हो रहा था। जहां निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा बहुत से पेड़ों को काट दिया गया। आरोप है कि 21 से 22 जनवरी 2018 को बसावनपुर के ग्रामीण बाकी बचे 261 पेड़ो को काटकर अपने घर लेकर चले गए। इसे लेकर दोहरीघाट क्षेत्र के क्षेत्रीय वन अधिकारी हरिलाल ने रविवार को घोसी कोतवाली में बिजली ठेकेदार अमरनाथ पाण्डेय के साथ बसावनपुर गांव निवासी सुबाष राम, शिवनाथ, अच्छेलाल, मुन्नर, अरविन्द, तेतरी, कन्हैया, शेरा, रामनाथ, रानू, दयानंद, सुग्रीव, हरिंद्र, विकास, सतीश, किशन, दीपक, धर्मेंद्र, शैलेंद्र, विनोद समेत 50  लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ काटी गयी लकड़ियों में से बहुत को आरोपियों के पास से बरामद कर कोतवाली में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें