फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं समेत 18 लोग गिरफ्तार, 1827 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन/घोसी। जिले की विभिन्न थानों की पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध शराब को लेकर छापे की कार्रवाई कर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान एक हजार लीटर अपमिश्रित शराब समेत 1827 लीटर शराब बरामद कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

मधुबन प्रतिनिधि के अनुसार विभिन्न स्थानों से एक हजार लीटर अवैध अपमिश्रित शराब बरामद कर लगभग पांच हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। सात लोग क्रमश: प्रेमचंद यादव, निवासी अनवलपुर, सनोज प्रसाद निवासी चक्की मूसाडोही, रमायन यादव निवासी बंधनपुर, राजन प्रसाद निवासी चक्की मूसाडोही, रामबली चौहान निवासी खैरा देवारा, ओमप्रकाश चौहान निवासी मोलनापुर महुआनी तथा बेचई निवासी नुरुल्लहाहपुर थाना मधुबन को गिरफ्तार किया गया। घोसी प्रतिनिधि के अनुसार घोसी पुलिस द्वारा सोहण स्थित ईंट भट्ठा पर छापे की कार्रवाई करके शिलमुनिया उर्फ अनीता, शीतल उर्फ मनीषा व विपति उर्फ संगीता निवासीगण गुमला झारखंड के कब्जे से 650 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। इसी क्रम में चिरैयाकोट पुलिस ने कमाल चक पुलिया के पास से दीपक कुमार तथा अजय कुमार निवासी भोपतपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ को 35 लीटर शराब और हलधरपुर पुलिस ने सूखा राजभर निवासी ठैंचा थाना हलधरपुर को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। कोपागंज पुलिस ने टेल्हू निवासी इटौरा डोरीपुर के कब्जे से 40 लीटर, निसार अहमद निवासी नई बस्ती पारा को 10 लीटर, बच्चूलाल व कपिल निवासी काछीकला के पास से 39 तथा 18 लीटर शराब बरामद किया गया। दोहरीघाट पुलिस ने अनिल निवासी शुकलौली थाना दोहरीघाट के यहां से 20 लीटर शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संबंधित लोगों को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें