मऊ। बहुजन समाज पार्टी की तरफ से नगरपालिका परिषद के कम्युनिटी हॉल में आजमगढ़ व वाराणसी मंडल के जोनल इंचार्ज जितेंद्र शंखवार ने पार्टी की समीक्षा बैठक की। इस मौके पर जितेंद्र शंखवार ने कहा कि भारतवासियों ने भाजपा को दिल दिया। अब मोदी और योगी ने अब लोगों को दर्द दे रहे हैं।
बसपा का एक ही लक्ष्य है कि देश में बहन मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाकर दम लेगें। केंद्र और प्रदेश के विरूद्ध आवाज बुलंद करनें की कार्यकताओं, पदाधिकारी, सामाजिक भाईचारा एवं बहुजन वालेंटीयर फोर्स की पदाधिकारियों की जरूरत है। गरीब जनता भुखमरी का शिकार हो रही है। जनहित में कार्य नहीं हो रहे हैं। उल्टे जनता पर जीएसटी ठोक कर महंगाई बढ़ा दिया है। रामचंद गौतम ने 2019 के मिशन की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बहुजन वालुवेंटियर फोर्स को ड्रेस देकर सम्मानित किया गया। इबालकिशुन चौहान पूर्व सांसद, उमेश चंद पांडेय पूर्व विधायक, हरिश्चंद गौतम, अजय राजभर, बृजेश कुमार गौतम, संतोष राम, सुरेंद्र निषाद, बलिराम भारती, राजू कुमार राजू, शेष नाथ राम, राजविजय आदि शामिल रहे।