फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा वितरण में धांधली के विरोध में 35वें दिन जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुआवजा वितरण में धांधली के विरोध में 35वें दिन जारी रहा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़ुआ गोदाम। उत्तर प्रदेश किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआगोदाम बाजार में भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा में की गई कटौती और गड़बड़ी के खिलाफ चल रहा धरना गुरुवार को 35वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि मोदी की भाजपा सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में देश के बड़े कारपोरेट घानों के तीन लाख करोड़ से ज्यादा का लोन माफ कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ संकट में फंसे देश के किसान अपनी ऋण मुक्ति की बात जब जब सरकार से कह रहे हैं, तो मोदी सरकार कह रही है कि पैसा नहीं है किसानों का कर्जा माफ करने से देश आर्थिक संकट में फंस जाएगा इसी दौर में पूजी पतियों के कर्जे माफ किए जा रहे हैं, देश की मोदी सरकार किसान खेती विरोधी सरकार है खेती-किसानी को बचाए बिना देश खुशहाल नहीं हो सकता है। धरना को संबोधित करते हु िप्रगतिशील व्यापार मंडल के नेता शिवमूरत गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन बढुआ गोदामबाजार के व्यापारी, किसानों के मसले पर गंभीर नहीं लग रहा है हम लगातार एक महीने से धरने पर हैं एनएचएआई के अधिकारी अपनी मनमानी पर अड़े हुए हैं वार्ता में वादा करके भी उसपर अमल नही कर रहे है। धरना को किसान हासभा के नेता अखिलानंद पांडेय,किसान मजदूर सभा के नेता टेल्हूराम कामरेड श्री राम सिंह ने भी संबोधित किया। धरना में राम अवध राम नारायण वर्मा जय प्रकाश यादव जमुना गुप्ता आलू अवधेश स्वामीनाथ विजय गुप्ता फेकू जंग बहादुर गुप्ता मुरली गुप्ता रामधनी यादव राधेश्याम यादव उदयभान रघुनंदन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें