मऊ। शासन की नई शासन नीति के तहत जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने जनपद के तहसीलों में लंबे से तैनात 59 लेखपालों को स्थानांतरण एक तहसील से दूसरे तहसील में किया। डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी स्थानांतरित लेखपाल अपनी नवीन तैनाती स्थल पर दो दिन के अंदर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लें। ऐसा न करने वाले लेखपालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
सबसे ज्यादा सदर तहसील से 26 लेेखपालों को दूसरी तहसीलों में भेजा गया है। ये पिछली सरकारों में सत्ता के करीबी थे। लेखपाल रमेश कुमार , प्रमोद कुमार,प्रभाकर उपध्याय ,द्वारिका यादव , उमाकान्त आर्य, हरिकेश यादव ,स्वामीनाथ और अशोक कुमार सिंह को सदर तहसील से मुहम्मदाबाद गोहना, राजीव कुमार सिंह को सदर से घोसी, रामकवल राम, अशोक कुमार श्रीवास्तव ,रामकृत राम, सतेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय ,अविनाश चंद्र और खेदारू यादव को सदर तहसील से मधुबन, मुहम्मद आरिफ, अजय कुमार , मुहम्मद फरीद और प्रहलाद भारद्वाज , रामकीर्ति सिंह ,श्रीनाथ सिंह, राम भरोसे चौहान सदर तहसील से घोसी, योगेंद्र पांडेय , श्रीपति राम , सूर्यभान प्रसाद सदर तहसील से मधुबन तहसील भेजे गए हैं। जबकि कौलेश राम , धनन्जय प्रसाद , राजेंद्र प्रसाद सिंह , प्रभुनाथ राम, श्याम लाल मुहम्मदाबाद गोहना से सदर तहसील भेजे गए हैं। जबकि रामू यादव ,रघुपति राम मुहम्मदाबाद गोहना से घोसी, राम सरीख यादव,अशोक लाल , रामाश्रय राम, मुहम्मबाद गोहना से सदर भेजे गए हैं। राम लाल भारती मुहम्मदाबाद गोहना से घोसी, राम मदन मुहम्मबाद गोहना से सदर, राम आशीष घोसी से मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी से सदर, राम बदन ,दिनेश कुमार यादव, हरिनाथ प्रसाद घोसी से मुहम्मदाबाद गोहना , बालचन्द्र यादव, रामजन्म यादव ,हरिलाल , सुदामा प्रसाद , सुधाकर प्रसाद,अरविंद कुमार सिंह और कमलेश कुमार भारती घोसी से सदर, जबकि सुबाषचंद्र , राजेश कुमार , योगेंद्र यादव , मंगलेश्वर मौर्य ,महेंद्र कुमार , रामजन्म,बनवारी यादव , राम भवन , शैलेंद्र सिंह और राम नवल को मधुबन से सदर भेजा गया है।