फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजेन टेस्ट में सिविल कोर्ट की महिला लिपिक सहित 17 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जुलाई माह कोरोना काल साबित होता दिख रहा हैं। हालांकि मंगलवार का दिन कुछ राहत भरा रहा लेकिन देर शाम बीएचयू से आई कुल रिपोर्ट में से 15 पॉजिटिव मिले। वहीं एंटीजेन टेस्ट में दो अन्य पॉजिटिव मिले लोगों को मिलाकर कुल 17 नए मामले मिले। इसमें सिविल कोर्ट में तैनात एक महिला लिपिक संक्रमित मिली। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 442 पहुंच गई। इसमें 302 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बीएचयू से मंगलवार देर शाम को 15 लोगों के पॉजिटिव मिले।
वहीं जिला अस्पताल में एंटीजेन टेस्ट में सिविल कोर्ट में तैनात महिला लिपिक संक्रमित मिली। वहीं मधुबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 89 लोगों की एंटीजेन टेस्ट में मधुबन नगर पंचायत के तहसील गली निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। संक्रमित युवक के बड़े भाई की रिपोर्ट बीते सोमवार को एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव मिली थी। । जिले में इसके साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 442 हो गई। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 135 हैं। वहीं 20 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 302 पहुंच गई। जबकि 6 मरीजों की रिपोर्ट उनकी मौत के बाद मिली है।
उधर, सोमवार की देर शाम आई रिपोर्ट में बड़राव ब्लाक के टकटेवा गांव निवासी 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। मंगलवार को महिला की स्थिति गंभीर देखकर यहां के चिकित्सकों ने आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।बताया जा रहा है कि दीवानी कचहरी में तैनात लिपिक की 55 वर्षीय मॉ की रिपोर्ट एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

महिला की हालात गंभीर देखकर महिला को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। उधर जब महिला मरीज को लेकर एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज पहुंची तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जगह न होने के चलते मरीज को भर्ती करने से इंकार कर दिया। इस दरम्यान महिला करीब चार घंटे तक मेडिकल कॉलेज के बाहर एंबुलेंस में पड़ी रही।जबकि महिला मरीज की हालात गंभीर होने के चलते वह आक्सीजन पर थी। इस बाबत सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं। वो इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से बात कर मरीज को भर्ती करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें