वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर धर्मा गांव में सोमवार की रात एक किसान के मड़ई में आग लग गई। आगलगी की घटना में दो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई।फरीदपुर धर्मा निवासी रामप्यारे ने रोजाना की भांति अपने दोनों मवेशियों को मड़ई में बांध दिया। बरसात के चलते मच्छर के प्रकोप कम करने के लिए किसान ने घास-फूंस का धुंआ कर दिया। देर रात धुंआ के लिए जलाए गए अलाव में आग लग गई। आगलगी की घटना में दोनों मवेशियों के झुलसने से मौत हो गई। मंगलवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ह्रदय नारायण यादव ने घटना की सूचना तहसीलदार संजीव कुमार यादव को दिया।मौके पर पहुचे लेखपाल ने जाँच कर रिपोर्ट सौप दिया।