मुहम्मदाबादगोहना। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र बिक्री का दूसरा और आखिरी दिन था।
अधिवक्ता संगठन के कुल 13 पदों के लिए 17 नामांकन पत्र खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक चार और मंत्री पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा।
मुहम्मदाबादगोहना अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव आगामी 15 अप्रैल को होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सहित 13 पदाधिकारी पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को पर्चा बिक्री के आखिरी दिन तक 17 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। अध्यक्ष पद के लिए मुहम्मद खालिद, फिरोज अहमद सिद्दीकी, गुलाबचंद, और सूर्यबली पासवान ने पर्चा खरीदा।
मंत्री पद के लिए आफताब आलम, विनोद सिंह और उमाशंकर यादव ने नामांकन पत्र खरीदा। इसके अलावा उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन पत्र खरीदे गए। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र का आखिरी दिन था। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, उपमंत्री, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर सहित छह पदाधिकारी के अलावा वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के सात पद सहित 13 पदाधिकारी चुने जाएंगे। बताया कि सात अप्रैल को नामांकन और 9 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। आवश्यकता अनुसार 15 अप्रैल को चुनाव कराया जाएगा।