मऊ। घोसी तहसीलदार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दोहरीघाट कस्बा में मिलावट को लेकर अभियान चलाया। टीम ने एक मिठाई निर्माण इकाई से 166 किग्रा अमानक मिल्क केक को जब्त करने के साथ तीन अलग-अलग मिठाइयों का सैंपल लेकर जांच को भेजा।
तहसीलदार सुभाषचंद्र यादव के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित और खाद्य सुरक्षा टीम ने दोहरीघाट कस्बा स्थित शिवकृपा प्रतिष्ठान पर पहुंची। टीम ने यहां से सोनपापडी, पेड़ का नमूना लिया। इसीक्रम में वो प्रतिष्ठान के मिठाई निर्माण इकाई पर पहुंचे। टीम ने यहां से मिल्क केक का नमूना लेते हुए 166 किग्रा मिल्क केक को जब्त करने की कारवाई की। इस दौरान दोहरीघाट प्रभारी सच्चिदानंद यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामानंद, पंकज, बिंदू पांडेय आदि मौजूद रहे।