फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 1650 वाद सुलझे

विज्ञापन
दीवानी कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत में लगे बैंकों के स्टाल पर आपने मामलों का निपटारा कराते लोग? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी कचहरी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकृति के 1650 वादों का निस्तारण करते हुए सात लाख 22 हजार 830 रुपये अर्थदंड जमा कराया गया। वहीं वाहन दुर्घटना के 15 मामलों में 95 लाख 51 हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने चार मामलों का निस्तारण कर 70 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाया। जिसमें विशाल बनाम डारसल लोजिस्टिक लि. के मामले में याची के अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह और एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के मैनेजर अचिंत शर्मा के अधिवक्ता नीरज राय के प्रयास से पीड़ित पक्ष को 55 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई गई। एडीजे आदिल आफताब अहमद ने चार मामलों का निस्तारण कर 26 लाख 20 हजार रुपया क्षतिपूर्ति दिलाया। विशेष न्यायाधीश एससी / एसटी एक्ट बुद्धिसागर मिश्रा ने चार मामलों का निस्तारण किया। एडीजे कोर्ट नंबर दो सुरेश कुमार गुप्ता ने 21 मामलों का निस्तारण किया। जिसमें वाहन दुर्घटना के सात मामलों में 18 लाख 61 हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिलाया। एडीजे कोर्ट नंबर चार शबिह जेहरा ने 13 मामलों का निस्तारण करते हुए 16 हजार 500 रुपये अर्थदंड जमा कराया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक रामराज ने दो मामलों का निस्तारण किया। एडीजे कोर्ट नंबर पांच राम अवतार प्रसाद ने एक मामले का निस्तारण करते हुए एक लाख 10 हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिलाया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो आशिफ इकबाल रिजवी ने पांच मामलों का निस्तारण करते हुए वाहन दुर्घटना के एक मामले में पा़ंच लाख 80 हजार रुपये क्षतिपूर्ति दिलाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय लालचंद गुप्ता ने 30, आराधना रानी ने 24 और फूलचंद पटेल ने 19 मामलों का निस्तारण किया। सीजेएम विनोद शर्मा ने 517 वादों का निस्तारण करते हुए छह लाख 22 हजार 770 रुपये अर्थदंड जमा कराया। मुंसिफ सदर न्यायाधीश पंकज ने 67 मामलों का निस्तारण किया, 11 हजार 860 रुपये अर्थदंड जमा कराया। जेएम बलवंत भारती ने 139 मामलों का निस्तारण करते हुए 71 हजार 700 रुपये अर्थदंड जमा कराया। मुंसिफ मुहम्मदाबादगोहना वकील ने 10 मामलों का निस्तारण किया। इस दौरान राजस्व का 252,बीएसएनएल और बैंकों 400 मामलो का निस्तारण हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज जितेेंद्र कुमार सिन्हा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सचिव ने सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें