फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल मतदान को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 में 19 मई,2019 को होने वाले मतदान को लेकर लोगों को जागरूक करने तथा अपने मतों का प्रयोग अवश्य करने के लिए सोमवार को मशाल जुलूस निकाला गया। नगर के सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान पर जिले के अधिकारी और कर्मचारी जुटे। जहां से शाम 6 बजे जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में‘‘मशाल जुलूस‘‘ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी।
विज्ञापन

रैली नगर के रोडवेज, सहादतपुरा, आजमगढ़ तिराहा, स्वदेशी काटन मिल होते हुए गाजीपुर तिराहा पहुंची। जहां पर डीएम ने लोगां को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें।उन्होंने कहा कि घोसी लोकसभा में 19 मई को मतदान हैं ऐसे में हम सभी को बढ़चढ़कर इसमें भाग लें और एक सशक्त सरकार बनाने में अपना योगदान दें। मशाल जुलूस में सीडीओ अरविंद मिश्र, एडीएम डीपी पाल, एसडीएम सदर आईएएस डा.अंकुर लाठर, सीओ सिटी आलोक जायसवाल, डीआईओएस डा.केेसी भारती, बीएसए ओपी त्रिपाठी,बीडीओ रानीपुर रजनीश सिंह, देवभाष्कर तिवारी, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव सहित जिले के सभी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कलेक्ट्रेट-विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें