फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय पर पांच कर्मचारी नदारद मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार की दोपहर जिले से सटे परदहां ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। जांच में पांच कर्मचारी गैरहाजिर रहे। उन्हें उपस्थित रजिस्टर पर अनुपस्थित किया। साथ ही शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की प्रगति के बारे में खंड विकास अधिकारी से जानकारी हालिस की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो कर्मचारियों में हडकंप मच गया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले ब्लाक कार्यालय में कर्मचारी उपस्थित रजिस्टर की जांच किया। उन्होंने ब्लाक तकनीकी सहायक नमो नरायण पांडेय ग्राम तकनीकी सहायक सत्य प्रकाश दुबे और अभय कुमार कम्प्यूटर आपरेटर शरद कुमार और खंड प्रेरक अभिषेक कुमार को उपस्थित रजिस्टर पर अनुपस्थित किया।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी से शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी लिया। साथ ही निर्देश दिया की जो भी कार्य अधुरे पड़े हैं उन्हें तत्काल पूरा कराए। निरीक्षण के दौरान हरिमोहन सिंह, राघवेंद्र सिंह, राजेश कुमार, प्रशांत दुबे, गोपाल शरण पांडेय, एकता श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें