फतहपुर मंडाव। समाजवादी पार्टी की तरफ से सोमवार को क्षेत्र के काठतरांव में चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमायन यादव ने कहा कि पिछड़ों के आरक्षण को काटकर सवर्णों को आरक्षण देने से रोकने के लिए लोगों को जागरुक करने की जरूरत है। भाजपा सिर्फ हिन्दू मुस्लिमों को बांटने का कार्य कर रही है। समाजवादी विकास मिशन पूरे प्रदेश मे चलाया जा रहा है । समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।प्रदेश सरकार दो करोड़ रोजगार के अवसर देने का का सपना देना झूठा है। किसानों को छलने का कार्य किया जा रहा है। अखिलेश सरकार ने प्रदेश मे विकास की गंगा बहाई थी। यह सरकार हर मौर्चा पर विफल है। इस दौरान जमील अहमद, खुर्शीद अहमद, कैलाश मौर्य, चंद्रमा, इबरार अहमद, हरिराम पाल, वीरबल, जितेंद्र, सुरेश आदि शामिल रहे।