मऊ। नगर के खीरीबाग स्थित मदरसा तालीमुद्दीन में रविवार को मदारिसे अरबिया उत्तर प्रदेश और माध्यमिक टीचर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। जिसमें मदरसा शिक्षकों ने एमएलसी देवेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल अलीम नदवी प्रधानाचार्य मदरसा तालीमुद्दीन ने किया।
सम्मान समरोह को संबोधित करते हुए एमएलसी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ना मेरा पहला दायित्व है। क्योंकि इसी समाज ने हमें अपना प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षकों ने भी अन्य शिक्षकों के तहत ही देश की सेवा की है। ऐसे में अगर उन्हें पेशन से वंचित होना पड़ेगा तो यह सबसे खराब बात है। ऐसे में सरकार का आदेश सभी के लिए बराबर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करता है और अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि पेंशन के लिए संगठन का निर्माण करके एक जुट होकर सरकार पर दबाव बनाना होगा।
सम्मान समारोह में नेशन मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ और मदरसा मिनी आईटीआई संघ ने अपनी समस्या से एमएलसी को अवगत कराया। इस दौरान मुख्य रुप से असअद नोमानी, मौलाना मंसूर आलम, अफजाल अहमद, अतीकुर्रहमान सल्फी, महताब आलम, मुश्ताक अहमद, मौलाना शहनवाज, जमील अख्तर, मौलवी रफीक , फिरोह अहमद, अफजल राज आदि मौजूद रहे।