फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता कार्यक्रम में टीकाकरण की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी(मऊ)। जिले में 10 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले खसरा व रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर रविवार को नगर के सीताकुंड स्थित मदरसा अरबिया खैरुल मदारिस में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कोर ग्रुप के नोडल अधिकारी शमशेर अली ने बताया कि खसरा व रुबेला टीकाकरण कार्यक्रम में विद्यालय, मदरसों में पढ़ने वाले 09 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को डोज दिया जायेगा।
विज्ञापन

बताया कि इस अभियान को लेकर सरकारी, निजी विद्यालयों, मदरसों, मकतब, कोचिंग संस्थानों सहित अन्य जगहों पर प्रचार प्रसार करना है जिसे लेकर जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षक, अभिभावक बैठक, स्वच्छता समिति, धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों व संगठनों पर बैठक व चर्चा करना है। वहीं मौलवी शमशाद ने कहा कि जब बच्चें छोटे होते हैं तो उन्हें तमाम बीमारियां अपने गिरफ्त में ले लेती हैं। जिससे बचने के लिये सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान के तहत निर्धारित समय पर टीके लगवाए। इस अवसर पर अरूण कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य मोहम्मद क़ासिम, सूर्यप्रकाश, अमित सिंह, मंजू सिंह, शबीहा, कंचन, आसमा, सईदुल्लाह, मोहम्मद मन्नान, फैजुल हसन, सरफराज अहमद, मौलवी असरार अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें