अमिला। गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा थानीदास मोड़ (अमिला) पर फोर लेन के निर्माण में तिराहे की क्रासिंग के लिए अंडरपास न बनने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ने लगी है। परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबा थानीदास मोड़ (अमिला) पर फोर लेन के निर्माण में तिराहे की क्रासिंग के लिए अंडरपास न बनने से थानीदास के पूरब तरफ नवका पुरा अमिला, सोनाडीह, माफी, मटर का पूरा अमिला, चिरैयाडाड, हेमई सहित दर्जनों गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। किसानों का खेत रेलवे लाइन के पार है।किसान कार्य करने के लिए अक्सर ठेला, ट्रैक्टर लेकर किसी तरह सड़क पार कर अपनी खेती करते हैं।अब थानीदास में फोर लेन बनने के पश्चात किसान फोर लेन सड़क को पार करने में समस्या खड़ी हो गई है ।अंडर पास न बनने से स्थिति भयावह नजर आ रही है। ग्रामीणों की मानें तो उक्त मार्ग से आजमगढ़ जनपद का सीधे जुड़ाव है यहां तक कि जीयनपुर दोहरीघाट सड़क पर किसी भी प्रकार का व्यवधान आने की दशा में यही जीयनपुर अमिला मार्ग ही दोहरीघाट गोरखपुर को जोड़ने का एक मात्र रास्ता बचता है। इसके बावजूद निर्माणाधीन फोर लेन पर अंडर पास बनाने की मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। इस संबंध में अरविंद सिंह, राम विजय सिंह, जितेंद्र सिंह, उमेश सिंह, दुर्गेश सिंह का कहना है कि अंडरपास बनाने की मांग पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।