फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। सरालखंसी थाना क्षेत्र के बढुआगोदाम, कहिनौर, महलीपुर, कोटवां उस्मानपुर, सुवराबोझ, खरगजेपुर, रैकवारेडीह, बबुआपुर, सिंहाव, मंसड़ी समेत विभिन्न गांवों में रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा। इन गांवों में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली लगा कर खनन माफिया शासन के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

पुलिस, राजस्व और प्रशासन की मिली भगत से मिट्टी खनन का कार्य बेरोक-टोक चल रहा है। खनन माफिया खुलेआम जेसीबी से खुदाई करके ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी बेच रहे हैं। क्षेत्र के कई लोगों ने इस बाबत तहसील व पुलिस प्रशासन से शिकायत भी किया, लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है। अवैध रूप से खनन के बाद मिट्टियां लेकर रोड पर चलने वाले ट्रैक्टर चालकों की रफ्तार इतनी तेज है कि अक्सर हादसे भी होते हैं। इस बाबत उप जिलाधिकारी अनूप कुमार का कहना है कि इस समय मिट्टी खनन की रायल्टी समाप्त हो चुकी है। यदि ग्रामीण क्षेत्रो में मानक के विपरीत मिट्टी की खुदाई हुई है या इस समय चोरी छिपे मिट्टी का खनन किया जा रहा है तो इसे देखा जाएगा। शिकायत मिलने पर जांच कर कारवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें