फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के विरोध में ब्लाक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। ब्लाक मुख्यालय स्थित विकास खंड भवन के प्रांगण में मंगलवार को ब्लाक कर्मचारियों की तरफ से बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि जांच में इंदिरा आवास आवंटन में दोषमुक्त होने के बाद अब अधिकारी किस तरह की कौन सी जांच करा रहें हैं। कर्मचारियों ने दोबारा हो रही जांच का विरोध किया। बोले इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में मुख्यालय से आकर टीम बिना स्थल पर गए अपनी जांच रिपोर्ट में कर्मचारियों को दोषी बना रहा है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी के विरूद्घ कार्रवाई कर रहे हैं। कर्मचारियों ने इस तरीके को मनमाना बताया और साथ ही आदित्य सिंह और सुरेश यादव के निलंबन को गलत ठहराया। कर्मचारियों ने कहा कि दोनों कर्मचारियों की वर्ष 2014-15 में नियुक्ति ही नही हुई थी। भूपेंद्र सिंह, यशवंत कुमार व राजेश सिंह को निर्दोष होने के बाद भी जांच में पुन: दोषी बनाया गया है। जिसके विरोध में ब्लाक मुख्यालय के समस्त कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि यदि कार्रवाई वापस नहीं हुई तो राज्य कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी विजय बहादुर सिह, इरसाद अहमद, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, अनिल सोनकर, रागिनी सिह, विनय कुमार, यशवंत, अशवनी कुमार, रामभरत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें