मऊ। नगर के बकवल स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
शहीद चंद्रशेखर आजाद की चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद देश के सच्चे राष्ट्रभक्त और आजादी के संघर्षशील जन नायक थे। जिन्होंने अंग्रेजों के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध नौजवानों के साथ आजादी की लड़ाई लड़ते हुए देश के लिए समर्पित हो गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद में राष्ट्रीयता कूट-कूट कर भरी थी। पीसीसी सदस्य इंतखाब आलम ,रामप्यारे यादव, सुशील चौधरी, समीउल्लाह अंसारी , ओम नारायण शर्मा, तैयब खान ,सिकंदर प्रसाद, नौशाद अंसारी, विनय गौतम, जयप्रकाश राम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीद आजाद को नमत करते हुए श्रद्वाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम के समापन पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव को लेकर जिले से प्रचार के लिए प्रत्येक विधानसभा वार टीमों का गठन किया। जो कि गोरखपुर पहुंच कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेगी।