फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला(मऊ)। क्षेत्र के हनुमान मंदिर परिसर में कालाबाजारी, जमीन पर कब्जे समेत अन्य समस्याओं को लेकर हड़ताल पर बैठे दो अनशनकारियों की तबीयत रविवार की रात को खराब हो गई। जिसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रावं भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि सोनू और ओमप्रकाश, मतई चौहान, बृजकेश चौहान के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता विवेक राय पिछले पांच दिनों अनशन पर बैठे थे। जहां रविवार की रात दो अनशनकारी सोनू (26) ओमप्रकाश (29) की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनके साथियों द्वारा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डाक्टरों ने उनकी हालत खराब देख दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर अपने दो साथियों की तबीयत खराब होने के बावजूद उनके साथी आमरण अनशन स्थल पर पर डटे रहे। विवेक राय ने लेखपाल, कानूनगो, ग्राम प्रधान पर कार्रवाई न किए जाने तक अनशन करते रहने की बात कही। पांचवें दिन वीरेन्द्र भारती, दुर्गा बांसफोर, चिंता बांसफोर, रीता बांसफोर, अस्या बांसफोर, बाबूलाल बांसफोर, बाबूलाल चौधरी समेत आमरण स्थल पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें