फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने किया सरयां का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त की अध्यक्षता में मंगलवार को पार्टी का प्रतिनिधि मंडल सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरया रघुनाथपुर गांव में स्थिति का जायजा लेने पहुंचा।भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीणों औरपुलिस के बीच हुए बवाल के बाबत पूरी जानकारी एकत्र किया। प्रतिनिधिमंडल के आने की सूचना होते ही भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए तथा अपनी व्यथा सुनाई। प्रभावित परिवार की महिलाओं ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें अनायास पीटा।
विज्ञापन

प्रकरण का जायजा लेने के पश्चात जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने मौके से ही उच्चाधिकारियों बात की तथा प्रकरण की जांच के लिए अविलंब एक जाँच कमेटी बनाते हुए मामले के जल्द निस्तारण करने की मांग किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कथित अतिक्रमण हटाने की घटना के दौरान प्रशासन को संयम बरतना चाहिए था। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि प्रकरण में दोषी हर व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में कार्यसमिति सदस्य मुन्ना दुबे,जिला उपाध्यक्ष गनेश सिंह, अरिजीत सिंह,जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, राकेश मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय, नगर पालिका प्रत्याशी रहे संजीव जायसवाल , उपाध्यक्ष लालचन्द चौहान, उपाध्यक्ष कंवल गिरी, मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय, भानु पटेल, आशुतोष राय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें