फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्रत्याशी ने वापस लिया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीसीएसके पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव के तय शेड्यूल के तहत सोमवार को महामंत्री पद के मात्र एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। इससे पूर्व एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हुआ था, इस तरह से अब छह पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशी मैदान में है। जबकि उपाध्यक्ष रजत कुमार, विज्ञान संकाय अबु ओसामा का निर्विरोध होना तय है।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के क्रम में नामांकन पत्रों की वापसी के बाद प्रत्याशी तथा समर्थक जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। छह पदों के लिए अध्यक्ष पद से राघवेंद्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार यादव, उपाध्यक्ष पद से रजत कुमार, महामंत्री पद से फरहान हाशिम, प्रज्ज्वल चौहान, आलोक पांडेय, मोहम्मद परवेज ने नामांकन किया था। पुस्तकालय मंत्री पद से अमर सिंह, अविनाश सिंह, मोहम्मद शाहिद तथा कला संकाय पद से सूरज चौहान, आदर्श कुमार यादव, सिराज अहमद, रोशन यादव, मोहम्मद अल्तमस, मंजर कमाल, दुर्गा प्रसाद यादव, राम विनय यादव, चेतन सिंह व अबु ओसामा ने पर्चा भरा था।
सोमवार को नाम वापसी के दिन महामंत्री पद के एक प्रत्याशी आलोक पांडेय ने नाम वापस लिया। अब 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी जीत के लिए दिन रात एक कर दिए हैं। 17 दिसंबर को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी छात्र संघ चुुनाव मोहम्मद जियाउल्लाह ने बताया कि छह पदों के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। महामंत्री पद से मात्र एक प्रत्याशी ने पर्चा वापस लिया। 17 दिसंबर को होने वाले चुुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए सभी उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें