फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर अभी से तैयारी करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय जनता पार्टी मऊ द्वारा आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए हिंदी भवन के सभागार में आवश्यक बैठक की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रनाथ शुक्ला ने कहा कि यह बैठक कोई औपचारिकता मात्र नहीं है। हमें योजना बनाते हुए डोर टू डोर अपनी पार्टी का फोल्डर व विचार संपर्क करते हुए जन जन तक पहुंचाना है। छोटी दीपावली के दिन हमे कमल के फूल कि रंगोली बनानी है। दीपक जलाते हुए हमें पार्टी के रंग का गुब्बाड़ा छोड़ना है। हमे अपने लोगों को आमंत्रित करते हुए धूमधाम से नारे व गाजे बाजे के साथ उत्सव मनाना है। पुराने हो या नए सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रण देना है। साथ ही मतदाता सूची में सुधार पर भी ध्यान देना होगा। कहा कि सामाजिक गणना पर ध्यान देते हुए धरातल पर काम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा घोषित मऊ जनपद के प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में प्रचंड बहुमत से बनी है अत: हमें हर हाल में निकाय चुनावों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करना है। हमे बूथ स्तर पर एक मजबूत टोली का निर्माण करते हुए 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक संपर्क अभियान चलाते हुए बैठक करनी है। हर नगरपालिका में दो जगह नि:शुल्क मेडिकल कैम्प लगाना है।जिससे स्थानीय लोगों का अधिक से अधिक लाभ हो सके और उनके बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा सके। साथ ही हर घर तक पार्टी का फोल्डर पहुंचाना है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने कहा कि निकाय चुनाव सामने है अत: हमें अपनी तैयारी पूर्ण रखनी है।सेक्टर से लेकर बूथ तक कोई भी कमी या चूक नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिलामहामंत्री आनन्द प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर विधायक फागू चौहान, श्रीराम सोनकर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र यादव, डा. एच. एन. सिंह, अमरनाथ दूबे, गनेश सिंह, भगवान दास गुप्त, कवल गिरी, छोटू प्रसाद, लालचंद चौहान, अखिलेश तिवारी, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्त, संतोष राय, संगीता द्विवेदी, सत्यमित्र सिंह, यादवेन्द्र सिंह, कृष्ण कान्त राय, दुर्गविजय राय, डा. एच एन सिंह पटेल, नागेंद्र सिंह, विजय राजभर, धर्मेंद्र राय, कृपाशंकर सिंह के साथ ही सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, व संयोजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें