फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के भुजही मोड़ पर गुरुवार की रात हुई सड़क दुर्घटना की घटना में बाइक की चपेट में आकर छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय छात्र की रास्ते में मौत हो गई। मृत छात्र मिथिलेश गिरि (19) आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भुवना बुजुर्ग गांव का निवासी भवती गिरि का पुत्र था। वह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भुजही स्थित एक निजी पालीटेक्निक कालेज में पढ़ाई करता था, यहीं पर किराए का कमरा लेकर रहता था। गुरुवार की रात वह सड़क के किनारे टहल रहा था, तभी पीछे से करहां बाजार की तरफ आ रही बाइक उसे धक्का मारते हुए निकल गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया तथा मृतक के चाचा नंदलाल की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें