फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रग एंड कॉस्मेटिक एंड फार्मेसी एक्ट 2015 को लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्वास्थ्य समस्यों को देखते हुए फार्मासिस्ट फाउंडेशन के कार्यकर्ता लगातार प्रयासरत हैं। दवा का भंडारण और वितरण योग्य व्यक्ति फार्मासिस्ट के द्वारा ही संपादित होने की मांग को लेकर सोमवार को फार्मासिस्ट फाउंडेशन फार्मासिस्ट संगठन की बैठक कस्बा के दीक्षा आरोग्य निदान केंद्र पर हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए फार्मासिस्ट फाउंडेशन के जिला महासचिव डॉ धर्म सिंह ने कहा की प्रदेश में फाउंडेशन की मुहीम रंग ला रही है और लोग जागरुक हो रहे हैं। फार्मासिस्ट की उपस्थिति वाले मेडिकल स्टोर से दवा लेना पसंद कर रहें हैं। उन्होंने कहा की हम सरकार से आग्रह करते हैए की स्वास्थय केंद्रों जैसे एएनएम सेंटर, डॉट्स सेंटर, पशु अस्पताल आदि जहां ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट का उल्लंघन हो रहा है वहां दवाओं के वितरण एवं भण्डारण का कार्य के लिए जल्द से जल्द फार्मासिस्ट की नियुक्ति की जाय। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश के लगभग 50000 बेरोजगार फार्मासिस्टों को रोजगार और सम्मान मिलेगा। बोले प्राथमिक उपचार से इमरजेंसी पेशेंट की जान बचाई जा सकती है , और साधारण मर्ज जैसे सर्दी जुकाम बुखार खुजली उलटी दस्त आदि को फार्मासिस्ट अपने (फार्माकोलॉजी )दवा के ज्ञान से ठीक कर ग्रामीण स्तर पर झोलाछाप डॉक्टर ,नीम हाकिम आदि से जनता को राहत दे सकता है। उन्होंने फार्मासिस्ट संगठन के सदस्यों से अनुरोध किया, वे चंद पैसे के लालच में अपना लाइसेंस मेडिकल संचालको को न दें। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता और संचालन डॉ धर्म सिंह ने किया। इस अवसर पर अजीत सिंह, जैद ऐनुद्दीन, अजय मौर्या, दीपक मौर्या, पारस यादव, विनोद राय, आलोक श्रीवास्तव, आमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वीरेंद्र चौहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें