बोझीबाजार। स्थानीय बाजार स्थित इंटर कालेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मानस सम्मेलन में रविवार की रात पं. बालगोविंद शास्त्री ने संत महिमा का बखान किया।कहा कि इनके अपमान से विनाश हो जाता है।इसलिए वास्तविक संतों का हरहाल में सम्मान किया जाना चाहिए।उन्होंने हनुमान जी द्वारा लंका दहन किए जाने की मार्मिक कथा सुनाई और हनुमान जी को परम संत बताया।कहा कि अपने दरबार में रावण ने हनुमान जी का अपमान किया, तो उसकी सोने की लंका जलकर राख हो गई।इतना ही नहीं, वरन रावण का समूल नाश हो गया।कहा कि हनुमान जी तो रावण को सही सुझाव देने उसके दरबार में पहुंचे थे।साधु बालक दास, और पंडित उमेश ने भी मानस कथा सुनाई।अंत में भव्य आरती हुई।सबको प्रसाद दिया गया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल, आलोक जायसवाल, रमेश राय, बिदेशी यादव, अशोक गुप्त आदि शामिल रहे।-ब्यूरो